अर्धविक्षिप्त ने गड़ासे से काटकर की पत्नी व बेटे की हत्या
सोनभद्र जिले की थाना मांची सीमा से सटे बिहार के जिला कैमूर भभुआ अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में शनिवार की शाम एक अर्धविक्षिप्त ने गड़ासे से काटकर अपनी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय शिव प्रसाद यादव ने लगभग साढ़े चार साल पूर्व अपने छोटे भाई की हत्या कर दिया था।उसी समय से अर्धविक्षिप्त हो गया था। शनिवार की शाम किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने लगा।बीच- बचाव करने पर अपने लड़का 18 वर्षीय धीरेंद्र को गड़ासे से काट डाला। विरोध करने पर पत्नी 42 वर्षर मुनियां को भी मौत के घाट उतार दिया। गांव के लोग उसे पकड़ पाते कि उससे पहले ही वह जंगल की ओर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौक़े पर पहुंचे थाना प्रभारी अधौरा ने पड़ताल की और ग्रामीणों से पूछताछ की। उसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया

