तालाब में डूबने से युवक की मौत

By:

On: Saturday, October 1, 2022 8:18 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-करमा सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में आज सुबह लगभग 10:00 बजे लाल बहादुर धोबी पुत्र अफिंची धोबी उम्र लगभग 48 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10 बजे लाल बहादुर तालाब के किनारे खड़ा था कि अचानक फ़िसल कर गहरे पानी में चला गया पानी अधिक होने की वजह से डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर मय फ़ोर्स पहुँचे एसएसआई विमलेश कुमार सिंह नेे शव को निकाल कर पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए ।शव को अंत्यपरीक्षण हेतु जिला अस्पताल मर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लाल बहादुर नशे की हालत में था ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment