गैंगस्टर एक्ट की धारा में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

By:

On: Wednesday, September 28, 2022 3:31 PM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र:-स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर के एक आरोपित को घोरावल तहसील से उस समय गिरफ्तार किया जब वह वकील से मिलने के लिए आया। कोतवाली निरीक्षक गोपाल जी ने बताया कि अर्जुन राम निवासी मानिकपुर थाना भगवानपुर कैमूर भभुआ बिहार को घोरावल तहसील से गिरफ्तार कर लिया। जब वह वकील से मिलने के लिए आया था। उसके विरूद्ध शाहगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज है। उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा में वह वांछित चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस को थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गैंगस्टर आरोपित अर्जुन राम को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक गोपाल जी, हेड कांस्टेबल ब्रजेश यादव तथा कांस्टेबल आकाश शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment