मां दुर्गा पूजा पंडाल व रामलीला कराने को लेना होगा परमिशन…..शंकर प्रसाद(C.O.)

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।आगामी त्योहार नवरात्र व दशहरा को लेकर मंगलवार को कोन थाने में ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में पिस कमेटी की बैठक की गई जिसमे क्षेत्र के प्रधानों समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा की आगामी त्योहार को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और गांव में मां दुर्गा पूजा पंडाल व रामलीला कराने से पहले परमिशन लेना जरूरी होगा जो कमेटी बिना परमिशन ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। वहीं उन्होंने आगे मां दुर्गा पूजा कराने वाले कमेटी के लोगो को सख्त हिदायत देते हुए कहा की पंडाल में दिन और रात कमेटी के लोग मौजूद रहेंगे जिससे की पूजा आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।वही सड़क किनारे मीट मछली की लगने वाले दुकानों को भी मार्केट के एक तरफ लगाने की बात कही।इस मौके पर मुख्य रूप से विजय शंकर जायसवाल,अजय,राजेश,शोबनाथ,सुनील जायसवाल संतोष पासवान,दिलीप जायसवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment