सोनभद्र:-घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष स्वजाति रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए। रविवार को कानपुर में उमर वैश्य महासभा का छठवा अधिवेशन आयोजन किया गया था। जिसमें महासभा द्वारा घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार उमर को महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर एडवोकेट, मुख्य अतिथि सियाराम गुप्त द्वारा स्व जाति रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया।, जिससे पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। गौरतलब है कि कानपुर में 18 सितंबर को उमर वैश्य महासभा का छठवां अधिवेशन आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे देश से समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे। महासभा द्वारा घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार को स्वजाति रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया, उन्हें अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। कानपुर में घोरावल से पहुंचे क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किसानु, एवं दी घोरावल तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष प्रयाग दास एडवोकेट को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत घोरावल अध्यक्ष राजेश कुमार को स्वजाति रत्न से सम्मानित किए जाने पर ओमर उमर वैश्य क्षेत्रीय समिति घोरावल के अध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री नंदलाल उमर, ओमर उमर वैश्य महासभा राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार उमर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमरेश चन्द्र युवजन संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शनि शंकर, कृपाशंकर, सभासद धीरज कुमार, रमेश कुमार, दीपक कुमार, घोरावल व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया, कपूरचंद बलिराम उमर ने स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार हुए सम्मानित
---Advertisement---

