सिंगरौली/मध्यप्रदेश।
16 सितंबर। नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त आरपी सिंह का गुरुवार की रात को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। कलेक्ट्रेट सभागार में आज दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की गई। श्री सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई
। इस अवसर पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना,जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय,अपर कलेक्टर डीपी बर्मन,संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला,डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ सहित जिला अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

