बैंक के बाहर किसान से 20 हजार रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Wednesday, September 14, 2022 1:37 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-मधुपुर के इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) की शाखा से रुपये निकालकर बाहर निकले एक किसान से लुटेरों ने 20 हजार रुपये लूट लिया। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर जब तक लोग इकट्ठा हुए दोनों लुटेरे बाइक से फरार हो गए।
लूट की सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में नागनार हरैया गांव निवासी रामविलास ने बताया कि हम मंगलवार की दोपहर बैंक में रुपये निकालने गए थे। इस दौरान अपने बचत खाते से साढ़े 39 हजार रुपये निकाले। काउंटर से रुपये मिलने के बाद वहीं मिलान करने लगे। प्रथम बार गिनने पर उसे एक नोट कम लगा। हमारे बगल में खड़े एक अनजान व्यक्ति ने सहायता करने की पेशकश की। उसने रुपये मिलान कर सही बताया और रामविलास
के साथ ही बैंक से बाहर आ गया। सड़क पर उसका दूसरा साथी भी उसके पास आ गया और दोनों ने रामविलास के सामने की जेब में रखे बीस हजार रुपय लूट लिया। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से भुक्तभोगी हक्का बक्का रह गया। उसने शोर मचाना शुरू किया,तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। मधुपुर में पहले भी कई लूट की घटना हो चुकी है। मिनी बैंक,ऑटो एजेंसी ब से दिन में ही लोग पैसा लूटकर भाग निकले थे।इस संदर्भ में जब राबर्ट्सगंज कोतवाली के थाना प्रभारी को मोबाइल फोन से संपर्क न हो सका

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment