डायरिया से एक महिला की मौत,18 मरीज का इलाज जारी

By:

On: Thursday, August 25, 2022 1:56 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-घोरावल क्षेत्र के कनेटी गांव में बुधवार से डायरिया फैल गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की रात वृद्ध महिला की मौत हो गई। एक अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है जहां डेढ़ दर्जन की संख्या में लोगों का उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह डायरिया पीड़ित महिला जगवंता देवी (65) पत्नी पंचू व 67 वर्षीया मोहरी पत्नी भोला को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था ,जहां से दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार रात जगवंता देवी की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह घोरावल सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. देवेश पांडेय, अमित कुमार एवं आरबीएसके की टीम कनेटी गांव पहुंची। जहां पर डायरिया से पीड़ित जीऊत का दो वर्षीय पुत्र अनूप, रमावती (38) पत्नी चंद्रशेखर, लक्ष्मीना (50) पत्नी श्यामजीत, निर्मला (35) पत्नी दीपचंद, लीलावती (46) पत्नी लक्षनधारी, विक्रम (12), कलावती (48) पत्नी तौलन, भूलन (52) पुत्र श्रीनाथ, प्रीतम (18) पुत्री चंद्रशेखर, जयराम (55) पुत्र डंगर , मघनी (65) पत्नी हरिहर, रामविलास (52) पुत्र श्रीनाथ, चंद्रमा (27) पुत्र सीताराम, संगीता (15) पुत्री जीत, प्रेमशीला (18) व धर्मशीला (14) पुत्री श्यामजीत का गांव में उपचार चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment