कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों को नमक रोटी दिए जाने की बात का वीडियो वायरल

By:

On: Wednesday, August 24, 2022 3:26 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-शिक्षा क्षेत्र घोरावल के कम्पोजिट विद्यालय गुरेठ में बच्चों को नमक रोटी दिए जाने की बात का वीडियो वायरल हुआ। घोरावल विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय गुरेठ मे बीते 22 अगस्त सोमवार को बच्चों को नमक और रोटी मिड डे मील में परोसे जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल किया गया है। गौरतलब है कि शासन की योजना मिड डे मील संचालित है जिसमें मेन्यू के अनुसार बच्चों को प्रतिदिन दोपहर में भोजन मुहैया कराया जाता है। लेकिन सोमवार 22 अगस्त को रोटी और सब्जी के स्थान पर नमक रोटी परोसे जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। ऐसा कारनामा किन परिस्थितियों में हुआ यह तो जांच का विषय है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विद्यालय के बच्चे नमक रोटी परोसे जाने की बात कबूल कर रहे हैं। बुधवार को अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया। बुधवार को

तहरी परोसे जाने की भी जानकारी मिली। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आज आया है। कल मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी। स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

इसके पहले भी सिरसाईं विद्यालय में विद्यालय की लापरवाही से कुछ दिनों पूर्व एक छात्र कमरे में बंद रह गया था। जिसे कुछ घंटों में बाहर निकाला गया था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment