हादसा: कार व बाइक की टक्कर में एक घायल

By:

On: Tuesday, August 23, 2022 2:12 PM

---Advertisement---

संवाददाता(-संजय सिंह)चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुर्क मोड़ पर कार बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक राजेश्वर पुत्र भुनेश्वर उम्र 34वर्ष निवासी बिजरी का बताया जाता है। जिसका इलाज जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है। बताया जाता है कि कार चुर्क की ओर से राबर्ट्सगंज जा रही रही थी। वहीं एक बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहा था जिससे बाइक व कार में चुर्क मोड़ के पास जबरदस्त टक्कर हो गई स्थानीय लोगों की सुचना पर मौके पर पहुंचे चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाए घायल का ईलाज लोढ़ी अस्पताल में हो रहा है डाक्टरो के कहने के अनुसार घायल खतरे से बाहर है घायल व्यक्ति के परिवार को सुचना दे दिया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment