राकेश केशरी
विण्ढमगंज सोनभद्र चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को विंढमगंज पुलिस ने किया पुलिस द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा ,
जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-19.08.2022 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त अकिल अहमद पुत्र मो0 उमर डफाली निवासी वार्ड नम्बर – 02 ग्राम चेचरिया, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड, उम्र लगभग 27 वर्ष के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद कर उक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-84/2022 धारा 411, 413, 414 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
अकिल अहमद पुत्र मो0 उमर डफाली, निवासी वार्ड नं0 02 ग्राम चेचरिया, थाना नगर उटारी, गढ़वा, झारखण्ड, उम्र लगभग 27 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरणः-*
*1.* एक अदद मोटरसाइकिल ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
*2.* आरक्षी अजय यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
*3.* आरक्षी प्रदीप कुमार, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।

