जीआईसी पिपरी के नवनियुक्त अध्यापकों का उपद्रव। जब महिला अकेली थी तब 12–15 की संख्या में आकर, घर में की तोड़ फोड़।

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी संवाददाता

पिपरी /सोनभद्र स्थानीय नगर पंचायत में स्थित रिहन्द कालोनी के आवासीय परिसर में जीआईसी पिपरी के नवनियुक्त शिक्षकों ने 16 अगस्त, मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे, दो आवासों में जाकर जमकर हंगामा एवं उपद्रव किया । पीड़िता पूनम यादव पत्नी श्री अरविंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 अगस्त दोपहर 1 बजे जब उसके घर में कोई नहीं था, राजेश्वर मिश्रा, बच्चे लाल यादव, दीपक पाल आदि करीब 12–15 शिक्षक जबरदस्ती उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौज करने लगे। जिससे पीडिता डर कर घर के अन्दर भागकर दरवाजा अन्दर से बन्द कर ली। तत्काल जान माल की सुरक्षा हेतु डायल 112 पर फोन करके सुरक्षा की गुहार लगाई, और एक सुराख से विडियो बनाने लगी थोड़ी ही देर में पुलिस की गाड़ी घाटनास्थल पर पहुँच गई।सायरन की आवाज सुनकर जान से मारने की धमकी देते हुए तथा फिर से आने को कहकर शिक्षकगण फरार हो गये। पीडिता ने पुलिस से आप बीती सुनाई तथा पिपरी थाने में लिखित तहरीर देने के साथ ही राजिस्ट्रर्ड डाक से पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए उचित कार्यवाही की माँग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment