पिपरी रेंज वन विभाग में निकाली गई तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा का हुआ शुभारंभ

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी संवाददाता

सोनभद्र/पिपरी रेंज वन विभाग में आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी श्री वीके पांडे एवं डिप्टी रेंजर श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आवासीय कॉलोनी एवं कार्यालयों के कर्मचारियों ने साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली।
वन क्षेत्राधिकारी श्री वीके पांडे ने आह्वान किया कि सभी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के भागीदार बने। और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
इस अवसर पर डिप्टी रेंजर श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, वन दरोगा, संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, विमल, रामफल वन रक्षक, फूलचंद यादव वनरक्षक, बिहारी पांडे वनरक्षक, एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment