आदर्श नगर पंचायत कर्मियों ने हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए निकाली रैली।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। देश मे आजादी का (75) वें अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत के कर्मचारीयों द्वारा नगर मे जन जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गो से निकाल कर महोत्सव की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने कहा की शासन के निर्देशानुसार आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत सभी नगरवासियो को अपने अपने घरो , व्यवसायिक प्रतिष्ठानो पर तिरंगा फहराने और परिवार , समाज में देश भक्ति की भावना को जगाने के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डालकर लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने उतरदायित्व के लिए जागरूक किया गया। जिसकी शुरुआत आज नगर मे हर घर तिरंगा रैली व तिरंगा वितरण कर की गई। अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह ने नागरिकों से अनुरोध किया है की वह आजादी के (75) वें अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग ले और अपने अपने घरों व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराए और राष्ट्र के प्रति एकजुटता का परिचय दे।
तिरंगा यात्रा में सभासद कुशल सिंह,प्रतिनिधि राजनजायसवालय लिपिक अंकित पांडेय,मनोज शुक्ला, अनीश अहमद,पंकज चौधरी,रोहित मौर्य,अमित शर्मा, अचल, सूरज,भरत इत्यादि सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment