वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटा, बाल भी उखाड़ फेकने का वीडियो हुआ वायरल

By:

On: Wednesday, August 10, 2022 2:15 PM

---Advertisement---

– एसपी सोनभद्र को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई

सोनभद्र। अवैध कब्जा करने से मना किया तो बुधवार की सुबह दबंगों ने वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही उसके बाल को भी उखाड़ फेंका। महिला ने एसपी सोनभद्र को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
बता दें कि चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव की बुजुर्ग महिला बतासी देवी पत्नी स्वर्गीय सुक्खू यादव ने एसपी सोनभद्र को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर गांव के ही दबंग अलगू शास्त्री अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। जबकि उसके पति ने सिर्फ 2 बिस्वा जमीन ही दिए थे। बुधवार को सुबह 7 बजे जब अपनी जमीन पर गई तो अलगू शास्त्री की पत्नी शीला देवी, उनकी बेटियों रेनु, नीतू, बन्नी व सरस्वती ने उसे जमीन पर पटक कर बेरहमी से पीटा और उसके बल भी उखाड़ कर फेंक दिया। गाली देते हुए यह धमकी दिया कि अगर दुबारा जमीन पर आओगी तो फर्जी एससी/एसटी एक्ट में फंसाकर पूरे परिवार को जेल भेजवा दिया जाएगा। नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। महिला ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment