सिंदूरिया-महलपुर क्षत्तिग्रस्त पुल,देता अप्रिय दुर्घटना को देता दावत।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंदूरिया-महलपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के ऊपर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। क्षतिग्रस्त हो चुके पुल के ऊपर का सरिया जानलेवा बन गया है। यह पुल का टूटा हुआ हिस्सा किसी अप्रिय दुर्घटना को दावत दे रहा है। आपको अवगत कराते चले कि गोठानी,भरहरी व जुगैल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पुल से प्रतिदिन दिन हजारों की संख्या मे छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन होता है। गड्ढा हो जाने से वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन उस जगह को पार करते समय विभिन्न परेशानियों से लोग गुजरते हैं। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन या कई बार बाइक सवार वहां दुर्घटना के भी शिकार हो जाते हैं। विभाग की लापरवाही के स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण उक्त गड्ढे में निकले सरिया को सही नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है।
पुल बनाने में लगा सरिया ऊपर दिख रहा है। निकले सरिया में कई बार बाइक सवार फंसकर चोटिल हो चुकू है। इस स्थिति में सवारी वाहन और यात्री वाहन के साथ-साथ आम लोग परेशान हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कई बार बाइक चालक गिर चुके हैं। इसे जल्द से जल्द बनवाना जनहित में अति आवश्यक है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment