सावन के अंतिम सोमवार को नगर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक पूजन-अर्चन किया गया।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को चोपन नगर में देवों के महादेव का पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई जगहों पर शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। मंदिरों में जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। शिवालयों में देवों के देव हर-हर महादेव, ओम् नम: शिवाय के जयकारे पूरा आकाश गूंजायमान रहा। शिव भक्तों की ओर से सावन मास के अंतिम सोमवार को कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाली गई।
वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिला-पुरुष और बच्चों ने भी अपनी सहभागिता दी। सोन नदी के पवित्र पावन तट से मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल लेकर सभी श्रद्धालु नगर का भ्रमण करते हुए काली मंदिर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने मंदिर परीसर में विराजमान देवों के देव महादेव का जलाभिषेक एवं शिव का श्रृंगार किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान चोपन पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद नजर आई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment