अवैध नशे के सौदागर हो जाएं भूमिगत, अन्यथा जाएंगे जेल-सुरेश चंद्र द्विवेदी

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र स्थानी डाला चौकी ने नशे व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कमर कस ली है नवागत चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा है की क्षेत्र में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा नवागन्तुक चौकी प्रभारी श्री द्विवेदी ने कहा जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी लेकिन वहां पर आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।दोनों के सहयोग से कानून ब्यवस्था बनी रहेगी और अपराधियों की जगह सलाखो के पीछे होगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता होगी किसी भी व्यक्ति को कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।साथ ही अगर कोई अराजक तत्व दिखाई दे तो उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर देकर कहा कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए उनकी ओर से क्षेत्र में विशेष मुहिम चलाई जाएगी।अगर किसी भी जगह पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो वे इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment