सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | आज कस्बा दुद्धी मे टाउन
क्लब के खेल मैदान पर नाग पंचमी के अवसर पर जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वधान में विराट दंगल का आयोजन किया गया | जिसमें क्षेत्र के पहलवानों ने अपनी अपनी कला कौशल से वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को अचंभित कर दिया | दंगल में विजेता पहलवानों को चेयरमैन दुद्धी राजकुमार अग्रहरि व समिति के सदस्यों द्वारा पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया | इस मौके पर जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी, उपाध्यक्ष पंकज जयसवाल, सचिव सुरेंद्र गुप्ता, अजीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |
दुद्धी में नागपंचमी के मौके पर दंगल का हुआ आयोजन ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, August 2, 2022 4:50 PM
---Advertisement---

