इंटरसिटी एक्सप्रेस चालू होने से यात्रियों एवं जनपद-वासियों मे हर्ष।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र कोरोना काल के पूर्व से कभी आंशिक तो कभी पूरी तरह से बंद चल रही वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस बहाली के बाद सोमवार को पहली बार चोपन स्टेशन पहुंची जहां ट्रेन के यथावत होने का हर्ष साफ नजर आया कई लोग ट्रेन का स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलकर्मियों का माला पहनाकर अभिवादन स्वागत किया गौरतलब है कि कोरोना काल के पूर्व से ही बन्द चल रहा
था।
इंटरसिटी एक्स्प्रेस चलने की सूचना लगभग एक सप्ताह पहले ही इसके बहाली के आदेश हुए हैं।
यह ट्रेन हफ्ते में (4) दिन सिंगरौली से (3) दिन शक्तिनगर से चलेगी।ट्रेन नम्बर 13345 अप सुबह 6.05 बजे सिंगरौली से खुलेगी और 7.40 बजे चोपन पहुचेगी। चोपन 10 मिनट रुकने के बाद 7.50 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी जो कि 12.55 बजे वाराणसी पहुँचेगी। फिर पुनः गाड़ी नम्बर 13345 डाउन दोपहर 2.10 बजे वाराणसी से खुलेगी और शाम 7.10 बजे चोपन पहुचेगी। सोमवार को सिंगरौली से खुलकर जैसे ही ट्रेन चोपन स्टेशन पर पहुंची तो रेलकर्मियों सहित अन्य नागरिक इसका स्वागत करने पहुंचे और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान लोगों ने ट्रेन की बहाली पर खुशी जताते हुए रेल प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। लोगों ने बताया कि इस ट्रेन के वाराणसी तक चलने से रेनुकूट, शक्तिनगर, सिंगरौली,चोपन, ओबरा व रावट्सगंज सहित आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा। वाराणसी जाने के लिए अब तक केवल बस का ही सहारा था। जबकि सोनभद्र निवासियों के लिए इंटरसिटी वाराणसी तक जाने वाली एक मात्र ट्रेन है। इसके बंद होने से लोगों में भारी रोष था। अब इसके पुनः चालू हो से वाराणसी जाने वाले यात्रियों एवं जनपद-वासियों मे हर्ष है।
इस दौरान आर के सिंह,आर के यादव,बी के द्विवेदी इत्यादि रेलकर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment