अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को देशभर के एक साथ एक लाख से अधिक विद्यालयों में भारत माता पूजन का आयोजन

---Advertisement---

सोनभद्र उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में हुआ भारत माता पूजन और स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को देशभर के एक साथ एक लाख से अधिक विद्यालयों में भारत माता पूजन एवं सैनिक/स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश ‘ वत्स’ ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन को लेकर शिक्षक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा तथा पूरे प्रदेश में इन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया विद्यालयों में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाज जन के मध्य आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन लगाने वाले सेनानियों का कृतज्ञता पूर्वक स्मरण किया गया तथा उनके सपनों का भारत बनाने के लिए “इंडिया से भारत की ओर” जाने का आह्वान करते हुए संकल्प लिया गया। महासंघ के महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों के परिवार का सम्मान किया गया तथा महासंघ की तरफ से विद्यालय को भारत माता का चित्र भेंट की गई । कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती का सामूहिक गायन हुआ।

आयोजन समिति के संयोजक गणेश पाण्डेय ने बताया प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक/ माध्यमिक शिक्षा के सोनभद्र से अधिक विद्यालयों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजन हेतु विद्यालयवार गठित टीमों का सहयोग सराहनीय रहा है तथा “स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव” पूरे जनपद, प्रदेश व राष्ट्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समिति के सहसंयोजक सौरभ कार्तिकेय, मनीष राय, संदीप तिवारी,अनामिका अंचल, संजीव द्विवेदी, राय,रूद्र मिश्रा,अखिलेश सिंह गुंजन,कौसर जहां सिद्दीकी,नीलू सिंह, शारदा प्रसाद, बृजेश महादेव, कमलेश गुप्ता, हिमांशु मिश्र,अरूणेश पाण्डेय,अमृता सिंह, किरन सिंह, संजय कुमार सिंह, देव नारायण गुप्ता, जाहिद हुसैन, जमिंद्र, राजेश द्विवेदी, रमेश कुमार, मेघनाथ, आशुतोष सिंह, मधु यादव, शालिनी गुप्ता, अनिल गुप्ता, शिव कुमार, पुष्पराज सिंह, श्रुतिसागर मिश्र, अनिल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment