दीपू तिवारी संवाददाता पिपरी
सोनभद्र पिपरी आज दोपहर पिपरी हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार कृष्ण मोहन झा 55 वर्ष निवासी न्यूमार्केट वार्ड नं0 2 पिपरी को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। पति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। घायल पत्नी को हिंडाल्को स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया सूचना पाते ही पिपरी पुलिस पहुंची
शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
मृतक झा झा न्यूमार्केट तुर्रा के निवासी थे और मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

