सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी मे इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के सदर का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ | जिसमे जनाब रहीम बक्स खां उर्फ कल्लन खां दुद्धी के नव निर्वाचित सदर घोषित किये गए | प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मकतब जब्बारिया /ईदगाह दुद्धी मे एल्डर कमेटी के चेयरमैन मो.सैफुल्लाह एडवोकेट, चुनाव अधिकारी हाजी सैयद फैजुल्लाह , रिटायर्ड शिक्षक अख्तर अब्बास, मुन्नहन हवारी,शहनवाज खां ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे सदर के चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें कस्बा दुद्धी सहित आसपास गांव के मुस्लिम भाइयों ने अपने अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान किया | मतदान का कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक चला |इसके के बाद मतगणना का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के सदर पद के प्रत्याशी रहीम बक्स उर्फ कल्लन खां को 466 मत प्राप्त हुए जबकि मुजीब खां को 97 मत मिला और अब्दुल खालिक शाह को 82 मत प्राप्त हुआ | जबकि 16 वोट नोटा मे गया और 10 वोट अवैध घोषित किये गए | इस प्रकार से इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी दुद्धी के नये सदर रहीम बक्स उर्फ कल्लन खां बने |
जीत की घोषणा होने के बाद कल्लन खां के समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया | उन्होंने अपने सदर को फूल मालाओं से लादकर उन्हें ढेर सारी मुबारकबाद पेश किया | इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा इंचार्ज संजय सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे |
कल्लन खां बने इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुद्धी के नये सदर ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 31, 2022 4:23 PM
---Advertisement---

