अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । नगर के चर्चित गुटखा, पान-मसाला व अन्य खाद्य सामानों के थोक विक्रेता के गौरव नगर स्थित आवास एवं गोदाम पर शुक्रवार को लगभग एक बजे से देर रात्रि तक जीएसटी विभाग की स्पेशल जांच टीम ने छापेमारी एवं विल पत्रावली की जाच चलता रहा, जीएसटी टैक्स विभाग टीम की छापेमारी के बाद नगर के अन्य व्यापारियों में हड़कम्प मच गया । बताया जा रहा है कि अचानक हुए छापेमारी से नगर में चर्चा का विषय बना रहा। बताया तो यह भी जा रहा है कि विभाग के छापेमारी की खबर लगते ही बड़े व्यवसायी अपने-अपने अभिलेख को छिपाने में जुट गए। सूत्रों की माने तो ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में पहुंची वाणिज्यकर विभाग ने प्रतिष्ठान से कर चोरी के अहम अभिलेखों की जांच की और उनके हाथ कई अहम जानकारी भी हाथ लगी है । आरोप है कि पान मसाला व्यापारी द्वारा व्यापक स्तर पर जीएसटी व्यापार कर की चोरी की जा रही थी
इस व्यवसाई द्वारा पूरे जनपद सप्लाई का कार्य कई वर्षों से किया जा रहा हैं जिसका पुख्ता सबूत और इनपुट मिलने के बाद ही पूरी टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि प्रतिष्ठान से संबंधित महत्वपूर्ण रिकार्ड लेकर जांच की जा रही है। कितने की गड़बड़ी मिली है,इसकी जानकारी अभी नहीं दी जा सकती है।

