(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा। नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा,सोनभद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाइयों के द्वारा शनिवार को महाविद्यालय में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में धूम्रपान निषेध का साइन बोर्ड लगाने के साथ साथ जगह जगह स्लोगन भी लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो(डॉ) प्रमोद कुमार ने किसी भी प्रकार के नशे के विरोध का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ महीप कुमार ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापगणों में प्रो(डॉ) राधकांत पाण्डेय,डॉ महेंद्र प्रकाश,डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ राजेश प्रसाद,डॉ वैशाली शुक्ला के साथ साथ कर्मचारीगण में प्रमोद केशरी,धर्मेंद्र कुमार, सैफूदीन सहित
राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्रओं में रुक्मिणी,नीलिमा, प्रियंका,अनिता,पूजा,शीलू, श्रद्धा,मीनू,कलावती, विकांक, अजय और देवेन्द्र इत्यादि मौजूद रहे।

