आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय चराते समय एक युवक व गाय की मौत

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

करमा। थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में गुरु वार अपराह्न लगभग 2:30 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिमन्यु पुत्र हीरालाल उम्र लगभग 25 वर्ष खेत में मवेशी चराने गया था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से अभिमन्यु व उसकी एक गाय आ गयी जिससे घटना स्थल पर ही युवक व गाय की मौत हो गई। युवक के असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर करमा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही करमा पुलिस घटना स्थल के लिये रवाना हो चुकी है। एसएसआई विमलेश कुमार मय फ़ोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment