‘-विपक्ष के नेता सदन कांग्रेस द्वारा बिगड़े बोल पर भाजपाइयों में आक्रोश
:- नगर स्थित शीतला चौक पर प्रदर्शन कर जताया आक्रोश बुलंद की आवाज
सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित शीतला चौक पर भाजपा महिला मोर्चा पुष्पा सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को देर शाम विपक्ष नेता सदन कांग्रेश अधीर रंजन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के अपमान किए जाने के विरोध में महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राजसभा सांसद नम्रता चौरसिया के दिशा निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर स्थित शीतला चौक पर विपक्ष के नेता सदन कांग्रेस अंधेर रंजन द्वारा देश के सर्वोच्च के सम्मान व महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के प्रति
अपमान किए जाने के विरोध में कांग्रेसी नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया गया वही बताया गया कि विपक्ष में कांग्रेश पूरी तरह से लगातार भाजपा के जीत व विकास कार्यों से खलबिल आ गई है जिससे कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपनी मर्यादा खोते हुए देश के सर्वोच्च पद के अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया जिसका प्रदेश के हर जिले में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के विरोध में नेता सदन कांग्रेश अंधेर रंजन का महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया इस मौके पर गुड़िया त्रिपाठी, संगीता पाठक,सरोज केसरी, नर्मदा, मंजू, मालती ,निशा,राजकुमारी, शिल्पी, प्रमिला,गुड़िया सहित आदि महिलाएं मौजूद रहे।

