सोनभद्र:-प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान समस्त जनपद द्वारा शिक्षकों हेतु पंचम आईसीटी प्रतियोगिता आयोजित कराते हुए जनपद स्तर पर चयनित परिषदीय विद्यालय में छात्रों को सरल विधि व अपने सीमित संसाधनों जैसे लैपटॉप सहित अन्य माध्यमों के जरिए शिक्षा कार्य करने वाले उत्कृष्ट/सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 2 शिक्षकों के नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु परिषद कार्यालय को
उपलब्ध कराए गए थे। जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागियों के लिए राज्य स्तरीय पंचम आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिनांक 20 से 24 जून 2022 के मध्य परिषद सभागार, लखनऊ में किया गया था। जिस में चयनित प्रतिभागियों द्वारा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आईसीटी एवं नवीन तकनीकी विधाओं का पीपीटी के माध्यम से
प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के आधार पर राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में चयनित 63 शिक्षकों में वर्षा वर्मा सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती, चोपन एवं प्रवीण कुमार द्विवेदी सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय धरतीडोलवा, दुद्धी ने स्थान प्राप्त कर सोनभद्र का नाम रोशन किया
वर्षा वर्मा और प्रवीण कुमार द्विवेदी ने राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में जगह बनाकर जिले का बढ़ाया मान
---Advertisement---

