जमीनी विवाद में छः पुरुषों व दो महिलाओं का किया गया चालान।

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र।26 जुलाई। स्थानीय थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग ग्राम सभाओं में जमीनी विवाद को लेकर हुए आपस में कहासुनी व गाली गलौज से उत्पन्न शान्तिभंग को देखते हुए बीजपुर पुलिस ने मंगलवार को कुल 6 पुरूषों व 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने सी आर पी सी की धारा 151, 107 व 116 के तहत चालान करके अग्रीम कार्रवाई के लिए सम्बंधित न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया।पहला मामला ग्राम सभा झीलों का जमीनी विवाद का है। जिसमे पुलिस ने प्रथम पक्ष के झीलों ग्राम सभा के निवासी दो सगे भाई बुधराम व रामधारी पुत्रगण लालमनतथा ममता देवी पत्नी संजय व द्वितीय पक्ष के महरीकला निवासी रामबाबू पुत्र रामअधीन,रामबाबू की पत्नी रीता देवी व राम किशुन पुत्र शिवधारी का चालान किया है। दूसरा मामला स्थानीय थानाक्षेत्र के बीजपुर मुख्य बाजार के जमीन को लेकर विवाद का है। जिसमें पुलिस ने प्रथम पक्ष के ग्राम सभा बीनपुर के टोला पुनर्वास प्रथम निवासी रामाश्रय गुप्ता पुत्र स्व0 राम नरेश गुप्ता व द्वितीय पक्ष के बीजपुर बाजार निवासी मुख्तार आलम पुत्र स्व0 आशिक आलम का चालान किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment