सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | आज सुबह जैसे ही चोपन रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से चली त्रिवेणी एक्स्प्रेस का आगमन हुआ वहाँ मौजूद लोगों के खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा | लोगों ने नारों से हाजियों का स्वागत किया और गले मिले | हज के मुकद्दस सफर से वापस आने वालों में हाजी सैय्यद फैजुल्लाह व उनकी पत्नी रोशन आरा, हाजी मोईनुद्दीन व उनकी पत्नी जरीना खातुन, हाजी फरजंद अली व उनकी पत्नी सगीरा खातुन, हाजी अशफाक हुसैन, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, हाजी आरिफ खान के दुद्धी कस्बे में प्रवेश करते ही वहां मौजूद सैंकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया |
हाजियों का काफिला जैसे ही कब्रिस्तान के पास पहुंचा उन्होने वहां पर फातिहा पढ़ा और उसके बाद लोगों के घरों व दुकानों पर दुआखानी करते हुए जामा मस्जिद दुद्धी पहुँच कर दो रेकात सुकराने की नमाज़ अदा की | इसके बाद हाजियों ने अमन चैन के लिए अपने अपने हाथों को उठा कर रब के बारगाह में दुआ की | इस मौके पर हाजी नेजामुददीन साहब, हाजी डा०एनुल हुदा, कल्लन खां, फतेह मोहम्मद खां, रिजवानउद्दीन , युनुस खां, सेराज खां( पत्रकार), मेराज अहमद, मुख्तार अहमद, अहमद अली, नज्जू खां सहित सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद रहे |
दुद्धी नगर में हाजियों के आगमन पर लोगों ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, July 26, 2022 2:13 AM
---Advertisement---

