*सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट ने किया सूफी खानकाह एसोसिएशन के कार्यों की प्रशंसा*

---Advertisement---

 

उप्र0कानपुर।आज दिनांक 25 जुलाई 2022 को सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट के सचिव श्री अरुण कुमार तिवारी जी ने कानपुर में सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कौसर हसन मजीदी साहब को हिंदू मुस्लिम एकता के लिए किए जा रहे हैं उनके काम को प्रोत्साहन देने के लिए पत्र देकर आभार प्रेषित किया l
सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष कुमार ओझा जी की ओर से जारी किए गए पत्र में हिंदू मुस्लिम एकता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी खानकाह एसोसिएशन श्री सूफ़ी मो कौसर हसन मजीदी एडवोकेट के अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया
और आशा व्यक्त की कि राष्ट्रसेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा साथ ही एसोसिएशन को सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट की ओर से साथ और समर्थन देने का एलान भी किया।
इस अवसर पर सूफी कौसर हसन मजीदी ने कहा कि देश की एकता के लिए किए जा रहे सूफी खानकाह एसोसिएशन के कार्यों को सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रोत्साहित किया जाना हर्ष का विषय है,उन्होंने ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष कुमार ओझा जी का आभार व्यक्त करते हुए समर्थन और साथ के लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके इस कार्य से हमारे अभियान को बल मिला है,हम उनके विश्वास पर सदा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment