अमृत महोत्सव :-स्वयं सहायता समूह की महिलाए बनाएंगी14 हजार तिरंगा झंडा,और मनाएंगी आजादी के अमृत महोत्सव का त्योहार

By:

On: Saturday, July 23, 2022 4:15 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी उड़ान प्रेरणा महिला संकुल समिति संघ की सहायता समूह की महिलाएं अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाएंगी। जिसे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकारी भवनों एवं आम लोगों के मकान तथा प्रतिष्ठानों पर फहराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। महिलाओं को हजारो तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के जरिये नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है। दो से तीन दिनों में शुरू होगा तिरंगा का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबद्ध स्वयं सहायता समूह की20 महिलाओं को तिरंगा बनाने के लिए चयनित किया गया है। तिरंगा बनाने के लिए महिलाओं को एनआरएलएम व सीएसआर( कारपोरेट सोशल रिस्पांसविलिटी) से धन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार की गई है। हर स्थान के लिए अलग-अलग तैयार होगा तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण अलग-अलग साइज में किया जाएगा। तीन मीटर लंबा व दो मीटर चौड़ा तिरंगा सरकारी कार्यालयों के लिए बनाया जाएगा। तीन फीट लंबा व दो फीट चौड़ा तिरंगा लोगों के घरों के लिए तैयार किया जाएगा। दो फीट लंबा व डेढ़ फीट चौड़ा तिरंगा विभिन्न वाहनों के अलावा पंचायत भवन,एएनएम सेंटर आदि के लिए तैयार किया जाएगा। कोटेदारों व दुकानों पर होगा उपलब्ध तैयार किया तिरंगा सबसे पहले कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद कोटेदार व ग्राम प्रधान के साथ ही कुछ चिन्हित दुकानों पर दिया जाएगा। तिरंगा के एवज में कोटेदार, ग्राम प्रधान व दुकानदार लोगों से कुछ सहयोग धनराशि भी लेंगे, लेकिन अभी दाम तय नहीं किया गया है। अभी लागत तय नहीं है। तिरंगा लगाने के लिए करेंगे जागरूक हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को दी गई है। ग्राम प्रधान, सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व लेखपाल व परिषदीय विद्यालय के शिक्षक भी लोगों को

जागरूक करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सौरभ गैंगवार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारी कर ली गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा तैयार करेंगी।वही उड़ान प्रेरणा महिला संकुल समिति संघ की लेखाकार पूनम देवी ने बताया कि 14हजार तिरंगा झंडा की तैयारी हमारी समूह सखी द्वारा पूरा करा दिया गया है हम लोग जल्द ही प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जाएगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment