एम एस हशन,,,
रेनूकूट/सोनभद्र।
मुस्लिम समाज के आगामी गमगीन त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र के रेणुकूट पुलिस चौकी पर पिपरी थाना प्रभारी अजय सिंह द्वारा चौकी प्रभारी रेनूकूट के उपस्थिति में ताजियादरों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। जिसमें मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाली ताजिया के बारे में जानकारियां दी गई। वहा पर उपस्थित ताजिया दरों ने अपनी आवश्यकताओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया जैसे कि चौक के आसपास की साफ-सफाई ,मोहर्रम के दिन रोड की साफ सफाई एवम रोड पर पानी का छिड़काव ,बिजली सप्लाई सुचारू रूप से बहाल रहे
। थाना प्रभारी द्वारा सभी को मोहर्रम बहुत ही शांति पूर्वक तरीके से एवं आपसी भाईचारे का ख्याल रखते हुए मनाने की अपील की।आप को बताते चले कि चंद्रदर्शन के अनुसार 9 या 10 अगस्त को मोहर्रम मनाया जायेगा।इस अवसर पर व्यपार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ,व्यपार मंडल उपाध्यक्ष सैयद अंसारी, शेख जलालुद्दीन,बिंदु गिरी, ताहिर,नसीम खान,शेरू खान,रिया कुरैसी,हसनैन,उमा विश्कर्मा,अनवर अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

