पास्को एक्ट के आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। ओबरा पुलिस ने‌ आज दिनाकं 22.7.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अपराधियों के धरपकड खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल पर्यवेक्षण मे ओबरा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि मु0अ0सं0 145/22 धारा 376(2)(झ) भादवि व 3/4पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपी प्रभु वियार पुत्र कैलाश वियार निवासी ग्राम कनहरा टोला करमहवा थाना ओबरा सोनभद्र उम्र 25 वर्ष कही भागने की फिराक मे वन विभाग की चौकी मोड़ कनहरा के पास खड़े होकर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है। मुखबिर खास की सूचना पर हम पुलिस वाले मौके पर पहुचे तो एक व्यक्ति जो सफेद रंग चेक दार शर्ट व निला जिन्स पैन्ट पहने खडा था हम पुलिस वालो को देखकर भागने का प्रयास किया कि हम पुलिस वालो द्वारा दौडा- कर पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम प्रभु वियार पुत्र कैलाश वियार निवासी ग्राम कनहरा टोला करमहवा थाना ओबरा सोनभद्र वर्ष बताया विश्वास हो जाने पर कि आरोपी मु0अ0सं0 145/22 धारा 376 (2) (झ) भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट का अभियुक्त है को समय करीब 05.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
– नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त – प्रभु वियार पुत्र कैलाश वियार निवासी ग्राम कनहरा टोला करमहवा थाना ओबरा सोनभद्र उम्र 25 वर्ष।
– गिरफ्तारी का स्थान,दिनाँक व समय-वन विभाग की चौकी मोड़ कनहरा के पास दिनाँक 22.7.2022 समय 5.10 बजे।

– गिरफ्तारी करने वाली टीम।
1- प्र0नि0 मिथिलेश कुमार मिश्रा।
2- हे0का0 लल्लन यादव।
3- हे0का0 हेमन्त वारी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment