नूरुल होदा खान। गाजीपुर
दिलदारनगर क्षेत्र के खजूरी गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिहार के अखिनी में दादा जहांगीर खान के मजार पर सुबह नमाज अदा करने के बाद कुरान खानी और चादर पोशी व सलातो सलाम फातिहा पढ़कर बारिश के लिए दुआएं मांगी । क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसान काफी परेशान है किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है क्षेत्र के किसान काफी चिंतित है खेत में धान की फसल के लिए पानी नहीं है और जो रोपाई कहीं-कहीं हुई है वह धान की फसल सुख रही है
बारिश के लिए हर कोई दुआ कर रहा है । इसी क्रम में खजूरी गांव के तमाम नौजवान बूढ़े मौजूद रहे लोगों ने दादा जहांगीर खान के मजार पर बारिश के लिए दुआ मांगी ।

