पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक की गयी

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक की गयी, इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी –

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 20.07.2022 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया । साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा उनको सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार व व्यापार संघ से सूरज ओझा, कृष्णा उपाध्याय, चन्द्रभान अग्रवाल, रुद्रमणि तिवारी, विनोद गर्ग, संदीप सिंह चन्देल, तथा एलडीएम/बैंक मित्र से ए0के0 पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, विकाश कुमार सहित जनपद के अन्य व्यापारीगण/बैंक मित्र/ एल0डी0एम मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment