रेनूकूट/सोनभद्र।
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मुर्द्धवा ने बैंक का 115वां स्थापना दिवस मनाया जिसमें मुर्द्धवा स्थित कंपोसित विद्यालय में बुधवार को बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता कराया गया ,जिसके उपरान्त बच्चों को पुरस्कार एवम मिठाईयां बाटी गई।

बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना व साइबर अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस तो हर वर्ष मनाया जाता है लेकिन इस बार का स्थापना दिवस विशेष है, क्योंकि हम लोग बच्चों के बीच आकर अपनी खुशियों को बांटना हमारे लिये सौभाग्य की बात है। मुर्द्धवा शाखा प्रबंधक ने कहा कि बच्चों की जितनी भी मदद की जाय कम है हमें इन्हें प्रोत्साहित करना चाहिये। हम अपने बैंक के स्थापना दिवस को इन बच्चों के बीच मनाकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक अशोक कुमार,संयुक्त प्रबंधक प्रदीप कुमार एवम बैंक कर्मियों, स्कूल के अध

