निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संकुल मासिक बैठक का आयोजन।

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत न्याय पंचायत बुटबेढवा में स्थित कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज पर आज निपुण भारत मिशन के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी दुध्दि महेंद्र मौर्या के अगुवाई में समस्त प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की मासिक बैठक ली गई सर्वप्रथम कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन के बाद माल्यार्पण किया गया इसके बाद विद्यालय के बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले कुछ बच्चों जैसे आदित्य, आनंद, प्रिंस, कोमल, स्नेहा एवं कार्तिक को कापी व कलम देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या द्वारा मौजूद शिक्षकों के उन्मुखीकरण मासिक बैठक में कहा कि निपुण भारत मिशन संख्यात्मक ज्ञान के साथ-साथ पढ़ाई में प्रवीणता के लिए एक राष्ट्रीय पहल है इसका उद्देश्य 3 से 9 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की सीखने की आवश्यकता को पूरा करना है इसके लिए स्कूल रीडीनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है जहां बच्चे गतिविधि आधारित शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को बाल वाटिका कक्षा 1 3 तक के बच्चों को 2025 व 2026 तक निःशुल्क शतप्रतिशत प्राप्त करना है जिसकी आज मासिक बैठक कर शुरुआत की गई है इस अवसर पर ए आर टी श्रवण कुमार, अखिलेश कुमार, संतोष सिंह, मनोज जायसवाल एवं ऋषि नारायण यादव ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सलैयाडिह, मुडिसे,मर धरतीडोलवा एवं बुटबेढवा के समस्त प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजकमल यादव के द्वारा किया गया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment