शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान और नकदी के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

शक्तिनगर सोनभद्र शक्तिनगर थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने बीते दिनों हुवे चोरी का खुलासा करते हुए  भारी मात्रा में चोरी का सामान और नकदी के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 18.07.2022 को थाना स्थानीय पर वादिनी सच्ची रानी पत्नी नवीन सिंह निवासी निमियाटाड बस्ती थाना शक्तिनगर सोनभद्र की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 102/2022 धारा 380, 457 भा0द0वि० पंजीकृत किया गया था । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सोनभद्र द्वारा बांछित/वारण्टी / पुरस्कार घोषित अपराधियो गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में थाना स्थानीय से पुलिस टीम गठित कर अपराधियो की धर पकड़ हेतु मैं थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव मय हमराह कर्मचारीगण के साथ कोटा तिराहा पर पर मौजूद था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की आपके मुकदमे से अभियुक्त शकील पुत्र नसीर निवासी निमियाटाड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र चोरी के माल के साथ खडिया तिराहे से कहीं जाने की फिराक में है जिस पर समस्त पुलिस बल द्वारा खडिया तिराहे पहुचे मुखबीर द्वारा दूर से इशारा कर उस व्यक्ति को बताकर हटबढ गया हम समस्त पुलिस बल एकबारगी दबिश देकर दिनांक 19.07.2022 समय करीब 05.30 बजे भोर में खडिया तिराहे से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार किये गये शकील पुत्र नसीम मोहम्मद निवासी निमियाटांड चिल्काटांड बस्ती, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र उम्र 19 वर्ष बदरियाफ्त पूछने पर बताया कि साहब बचपने से गलत लोगो के साथ में रहने से नशे की आदत लग गई और मै गलत लोगो के साथ कुछ गलत कार्य कर दिया। पूर्व मे मै चोरी के मुकदमे मे जेल भी गया हूँ। साहब कल दिनांक 17/18.07.2022 की रात्रि में मुहल्ले में रामकेश गुप्ता के किराये के मकान में रह रही किरायेदार श्रीमती सच्ची रानी के बार्जे के सहारे व गलियारे के सहारे होते हुए उनके घर चला गया। और उनके घर के अन्दर का दरवाजा का ताला पिलास से खोलकर अन्दर चला गया, संयोग से मैने जिस झोले का तलाशी लिया उस झोले में सोने की दो चैन, टप्स, झुमका व नगदी 23500/- रूपया व दो मोबाइल मिल गया, पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष नागेश कुमार सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव कांस्टेबल भूपेंद्र चौधरी कांस्टेबल सुरेश कुमार यादव कांस्टेबल अमित चौहान मुखबिर के सूचना पर खड़िया तिराहे से शकील पुत्र नसीर निमिया ताड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

 

विवरण बरामदगी:

1- 05 अदद मोबाईल

2- 01 जोडी झुमका पीली धातु का

3- 02 अदद चैन पीली धातु का 4- 01 अदद टप्स पीली धातु

की

5-01 अदद झुमका पीली धातु की

6- नगदी रुपया कुल 22829/-,,,,

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment