(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। लगातार हो रहे वर्षा की अनुपात में भू-जल दोहन तेजी से हो रहा है जिससे पर्यावरण पर भी असर हो रहा है जिसको जागरूक करने के लिए क्षेत्र के गैवंती देवी इण्टर कालेज महिउद्दीपुर के छात्र/छ्त्राओ ने ग्राम प्रधान कोन संतोष पासवान की अध्यक्षता मे भू जल संरक्षण सप्ताह 2022 को जन जागरूकता रैली निकाली गयी जो गैवंती देवी इंटरमीडिएट कालेज से निकल कर कोन बस स्टैंड से होते हुए पुरानी बाजार से निकल कर महुद्दीनपुर के रास्ते कालेज में जाकर सम्प्पन्न हुआ वही रैली में छात्र/छात्राओं के हाथों में स्लोगन लिखा तफ़्ती ग्रामीणों को संदेश दे रही थी कि जल के बिना पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणी जो जीव जंतु हो उनको जल बहुत आवश्यक है अगर आज जल को नही बचाया गया तो आने वाला कल नही रहेगा क्यो की जल से पर्यावरण हरा भरा रहेगा तब इस धरती पर जीव जंतु जीवित रह सकते है
रैली के माध्यम से जल है तो ,कल है।जल ही जीवन है। आदि अन्य नारों के माध्यम से भू जल संरक्षण रैली सम्पन हुआ।
कार्यक्रम् मे विद्यालय के प्रधानाचार्य रविशंकर कन्नौजिया तथा शिक्षकगण -प्रवीण तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, दीनानाथ कन्नौजिया, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, विवेक रंजन, प्रतोष कुमार, नित्यनंद त्रिपाठी, पंकज कुमार, परमेश्वर कुमार,कुमारी चिंता जायसवाल, रीता विश्वकर्मा, मनिषा देवी, संगीता मिश्रा, कुमारी पूजा, तथा परिचारक् राजकुमार व गीता देवी आदि सम्मिलित रहे

