मां काली मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का पंचामृत रूद्राभिषेक हुआं।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली मंदिर पर रविवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का विधि विधान से रूद्राभिषेक किया गया जिसमें नगर सहित आसपास के सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई| गौरतलब है कि काली मंदिर पर विगत कई वर्षों से सावन के पवित्र माह में पार्थिव शिवलिंग का पंचामृत रूद्राभिषेक किया जाता है जिसको लेकर नगर सहित आसपास के शिवभक्तों में काफी उत्साह रहता है रविवार को सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में महिलायें, बच्चे आदि सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किये जिसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सर्वप्रथम शिवलिंग का पूजन अर्चन किया गया उसके पश्चात रूद्राभिषेक किया गया इस दौरान मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण शिवमय हो गया ऊं नमः शिवाय, हर हर महादेव के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया|
इस पुष्य अवसर पर जय मां काली सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल वर्मा,उपाध्यक्ष संजय जैन,आशीष सिंह,सत्यदेव पाठक,दिलीप पाठक, मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी,कार्यक्रम के संयोजक पं.पारस देव पाण्डेय एवं हजारों की संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment