जयदीप गुप्ता,
कोन सोनभद्र , दुष्कर्म से सम्बन्धित 1 वांछित अभियुक्त को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.07.2022 को थाना कोन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा-376, 452, 506 भादवि व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त रौशन अली पुत्र कौशर अली, निवासी रगरम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 43 वर्ष को खेतकटवा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
2- व0उ0नि0 अफरोज आलम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 अजमल सुल्तान, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
5- का0 सचिन यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

