नियमन अत्यधिक ब्लास्टिंग को लेकर रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। नियम से अधिक ब्लास्टिंग को लेकर अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी के नेतृत्व में रहवासियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया डिग्री कालेज के पीछे स्थित खदान में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग वहा के स्थानीय रहवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है रहवासियों ने जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। जिसे लेकर बच्चे तक डरे सहमे हुए रहते है आस पास के खेत में चरने वाले जानवर भी ब्लास्टिंग के दौरान भय से भाग खड़े होते है और कभी कभी पत्थर के आने से चोटिल भी हो जाते है आस पास के ग्रामीणों का कहना था कि हमारे घर दीवार भी जर्जर हो रही है मकान में कई जगह दरारे पड़ चुकी है। बावजूद इसके खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी का कहना था की खदान वाले अनियमितता एवम हैवी ब्लास्टिंग की सारी सीमाएं पार कर कार्य कर रहे है।जिसमे कृष्णा माइनिग स्टोन के द्वारा भी लगातार अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जाती है जो खदान आस पास के मकानों से केवल 200 मीटर दूरी पर है। जिसे लेकर खान सुरक्षा महानिदेशालय एवम मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव खनन विभाग को पत्र भेजकर कारवाई की मांग के लिए लिखा गया है।
इस मौके पर जिला महासचिव धरतीपुत्र शिब्बू शेख, जिला महासचिव युवा मंच दिनेश केशरी, सेक्टर अध्यक्ष रजनीश पांडेय,दीपक कुमार,नंदू यादव, सुचिता देवी, रमेश कुमार, नन्हे लाल एव अन्य रहवासी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment