यूपी , कानपुर में कोरोना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल तीन दिन बाद होगा शुरू

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

यूपी0 कानपुर, ,, देश-दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बरपा रहा है और पूरे विश्व की निगाहें वैक्सीन और दवा पर टिकी हुई हैं। कई देशों में दवा बनाने को लेकर शोध जारी हैं तो कई देशों में वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। इनमें भारत भी शामिल हो गया है और देश में सात जगहों पर कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल होना है, इसके लिए यूपी में कानपुर को भी चयनित किया गया है। कानपुर में कोरोना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल तीन दिन बाद शुरू हो जाएंगे।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे, आइसीएमआर और एम्स दिल्ली की ओर से वैक्सीन पर काम किया जा रहा है। उन्होंने देश भर में सात जगहों को टेस्टिंग के लिए चयनित किया, जिसमें एम्स दिल्ली, पटना, पीजीआइ रोहतक, निजामुद्दीन इंस्टीट्यूट ऑफ हैदराबाद, चेन्नई, हैदराबाद और कानपुर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से कानपुर शहर में कोराेना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल के लिए 12 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उनकी शुगर, किडनी, लिवर, एचआइवी, एचसीबी, आरटीपीसीआर समेत अन्य जांचों को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) दिल्ली भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आते ही गुरुवार या शुक्रवार को टेस्टिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रो. जेएस कुश्वाहा के निर्देशन में प्रखर हॉस्पिटल में ट्रायल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में कोरोना से संक्रमित लोगों को शामिल नहीं किया गया है। पहली वैक्सीन के 14 दिन बाद दूसरी वैक्सीन लगाई जाएगी। जीरो से 14 और 14 से 28 दिन तक की शरीर में एंटीबॉडीज को देखा जाएगा। एंटीबॉडीज के अधिक तेजी से बढऩे का मतलब है कि यह सही तरह से काम कर रही है। ट्रायल करने वाली टीम में 10 से 12 डॉक्टर शामिल हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment