फैज अहमद,,,,, ब्यूरो,,,
म्योरपुर , सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार रुपये के इनामिया गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वाछिंत/फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित/फरार 12000/-रू0 के पुरस्कार घोषित 01 नफर अभियुक्त उदयराज पुत्र लक्ष्मन, निवासी ग्राम सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय सुपाचुआ के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त उदयराज उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
*1-* उदयराज पुत्र लक्ष्मन, निवासी ग्राम सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1-* थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
*2-* उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, थाना म्योपुर, जनपद सोनभद्र ।
*3-* का0 शिवपूजन द्विवेदी, थाना म्योपुर, जनपद सोनभद्र ।
*4-* का0 प्रवीण कुमार राय, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
*5-* का0 राजेश पासवान, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

