वली अहमद सिद्दीकी,
सोनभद्र ,शक्तिनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सोनभद्र थाना शक्ति नगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 99/22 धारा 376 ( D) भादवी 5 ( g)/6पास्को एक्ट व 3(2)V sc एक्ट बनाम शनी तिवारी पुत्र धर्मेंद्र तिवारी,,गुलफान खान पुत्र पप्पू खान निवासी काली मंदिर निरंकारी भवन शक्तिनगर एक नाबालिग बाल अपचारी की विवेचना, प्रदीप सिंह चंदेल क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा किया जा रहा है प्राथमिक दृष्टियां जुर्म धारा संबंधित अभियुक्त गण व बाल अपचारी के विरुद्ध साक्ष पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा हुकुम तहरीर गिरफ्तारी हेतू शक्तिनगर थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह को दिया गया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत नागेश कुमार सिंह मय हमराही एसएसआई राजेश यादव हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव द्वारा कोटा खड़िया से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया

