सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | कुर्बानी का पर्व बकरीद आज कस्बा दुद्धी मे शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया | सुबह से ही सड़कों पर लोगों का नए – नए कपड़े पहनकर आना जाना शुरू हुआ | बच्चे बूढ़े जवान पूरे उमंग के साथ अपने-अपने घरों से निकल कर नमाज अदा करने के लिए चल पडे़ | खासकर बच्चों में खुशी का माहौल ज्यादा देखने को मिल रहा था | प्रशासन द्वारा पहले ही पीस कमेटी की मीटिंग में कमेटी के लोगों को यह बताया गया था नमाज के लिए सड़क को जाम नहीं किया जाएगा | इस लिए कमेटी ने सड़क जाम को देखते हुए बकरीद की नमाज दो जगह पर पढ़ाने की बात कही | जिसमें सबसे पहले ईदगाह मैं 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा होगी, और ठीक 8:00 बजे जामा मस्जिद दुद्धी में बकरीद की नमाज अदा कराने की बात कही थी | उसका कमेटी ने पूरी तरह पालन किया | आज सुबह 7:30 बजे हजरत नसीरे मिल्लत ने ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ाई और 8:00 बजे जामा मस्जिद मे मौलाना शमीमुल कादरी ने नमाज पढ़ाई | इसके बाद मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए देश में अमन चैन व भाईचारा के लिए लोगों ने अपने – अपने हाथों को उठा कर दुआ मांगी |
इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दिया | नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने अपने मरहुमीन (पुर्वजों ) के लिए फातिहा पढ़ी | सुरक्षा के दृष्टि से एसडीएम दूधी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एडिशनल एसपी नक्सल विजय कुमार मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी दूधी आशीष कुमार मिश्रा , प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह सहित आसपास के थानों के एसआई व पुलिस के जवान मौजूद रहे |
दुद्धी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 10, 2022 3:52 PM
---Advertisement---

