मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ अदा की गई ईद उल अज़हा(बकरीद) की नमाज़

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर। सोनभद्र स्थानीय बाजार के स्थित ईदगाह पर रविवार को ईद उल अज़हा की नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजियों से ईदगाह खचाखच भरी रहीं। ईद उल अज़हा का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये वहीं सुबह 8 .30बजे ईद उल अज़हा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद म्योरपुर के पेश ईमाम मंजर आलम ने ईदगाह पर तकरीरों में कुर्बानी की अहमियत बताई गई। वहीं पेश इमाम ने सभी लोगों को ईद उल अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुना है यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा ।बाद नमाजे ईद उल अजहा लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के रास्ते पर चलने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर जामा मस्जिद के अयूब अली , अतहर हुसैन ,सरफुद्दीन ,नजीर हुसैन,वकील अहमद, सलमान अली,इरफान अहमद , एजाज खान, फैज अहमद, , रियाज अहमद, , सलीम अहमद,रफीक अहमद,मौजूद रहे। वही सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी मय फोर्स मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment