वाइक सवार ने खड़े जे.सी.बी में जाकर भिड़ा, वाइक सवारो की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थिति पूसी डॉन विद्यालय के पास राबर्ट्सगंज के तरफ से तेज गति से आ रहे वाइक सवार खड़ी जेसीबी मशीन में जा भिड़े जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।पीआरबी पुलिस ने आस पास के लोगों के सहयोग से अपने वाहन से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।जहां प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जड़ेरुआ निवासी उदय भान( 30)वर्ष, जवाहिर यादव (50) वर्ष वाइक सवार किसी काम से राबर्ट्सगंज गए थे।वापसी के समय मुख्य मार्ग केकराही चढ़ाई स्थित पूसी डॉन विद्यालय के पास पहले से खड़ी जेसीबी मशीन में बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर भीड़ गये।जिसमें वाइक चालक उदय भान के शर में गहरी चोट आई है और दाहिना जाँघ के निचे दो जगह टूटी हुई है हड्डी।दूसरे को शर में व पैर में गंभीर चोट आई है। दोनो की हालत नाजुक बताई गई है। दुर्घटना होने के बादआस पास के लोगो ने तुरंत 100 नंबर को फोन करके सूचना दी गई, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटना स्थल पर मानवता पेश कर ,अपने वाहन से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही पहुंचाया और मौके पर उपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही के प्रभारी डॉक्टर दिनेश चतुर्वेदी व मुख्तार तिवारी ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिए एम्बुलेंस 108 से भेज दिया गया । डॉ0 दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है एक का पैर दो जगहों पर फेक्चर है व दोनों के शर में गम्भीर चोट आई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment