डी.ए.वी.परासी में वन महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

अनपरा सोनभद्र परासी डी ए वी स्कूल में  ‘वृक्ष धरा के भूषण हैं,करते दूर प्रदूषण हैं।’ इस उक्ति को सार्थक बनाने के उद्देश्य से डी.ए.वी.सी.से.पब्लिक स्कूल,परासी में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस खास मौके पर विद्यालय के चारों सदनों दयानंद,विवेकानंद, अरविंदो एवं श्रद्धानंद सदन के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ उनके सदनों के छात्र प्रमुख और उप-प्रमुख ने न केवल वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कृत संकल्पित दिखे। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य की अभिनवात्मक पहल थी,जिसे उनकी टीम के सदस्यों के साथ-साथ ही साथ बच्चों ने अपना सकारात्मक सहयोग देकर मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्राचार्य ने सभी विद्यालयी बच्चों,शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायी बनकर अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए बढ़-चढ़कर अपना सहयोग देने हेतु प्रेरित किया।

प्राचार्य

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment